पुणे बम धमाके की जांच के लिए चार दल गठित
सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अब तक हम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। "
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जर्मन बेकरी में धमाके के पीछे किस संगठन का हाथ है।
सिंह ने कहा कि फोरेंसिक प्रयोगशाला की रपट से बम में प्रयोग सामग्रियों के बारे में पता चल सकता है, लेकिन इस बारे में कोई रपट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि रपट के कल या परसों तक प्राप्त हो जाने की उम्मीद है।
सिंह ने कहा कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद धमाके में मारे गए शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications