क्रिकेटर गगनदीप का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ बुलंदशहर के कोतवाली इलाके में रेलवे क्रासिंग पर उस समय हुई जब पुलिस ने एक कार को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया।
जिले के पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने वहां संवाददाताओं को बताया कि कार सवार लोगों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी पहचान कुख्यात अपराधी अंकित चौहान के रूप में हुई। मुठभेड़ में नगर कोतवाली प्रभारी विजय प्रकाश गोलियां लगने से घायल हो गए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस के मुताबिक अंकित भाड़े पर हत्याएं करता था। उसके खिलाफ करीब एक दर्जन हत्या के मामले दर्ज थे। राज्य सरकार ने उस पर 30 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
कुमार ने बताया कि अंकित ने अपने साथी अजयराज के साथ 9 अक्टूबर 2009 को मेरठ के लालकुर्ती इलाके में एक दुकान पर क्रिकेट खिलाड़ी गगनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
देश की अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे कानपुर निवासी गगनदीप सिंह उस समय मेरठ एक क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications