कॉलेज परिसर में छात्र ने खुद को गोली मारी

शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निकटवर्ती गांव पचैण्डा के जनता इण्टर कॉलेज में यह घटना हुई। कई दिनों के अवकाश के बाद कॉलेज सोमवार को खुला था। छात्र-छात्राएं अपनी फीस आदी जमा करा रहे थे तभी वहां कक्षा 12 का छात्र आशीष पहुंचा। उसने वहां उपस्थित अपने मित्रों से बात की और कॉलेज परिसर में ही घूमते हुए उसने कुछ देर बाद अपनी पैंट में छुपाए गए तमंचे को निकालकर खुद को गोली मार ली। 315 बोर के कारतूस से लगी गोली के बाद आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कॉलेज के उसके साथी उसे अस्पताल ले गए।

कॉलेज परिसर में फिल्मी स्टाइल में हुई इस घटना के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के बारे में पूछताछ की।

सहपाठियों के मुताबिक आशीष इस वारदात को अंजाम देने से पहले काफी तनाव में था। कई छात्रों से उसने तनाव में ही बातचीत भी की। पुलिस परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+