प्रधानमंत्री से मिले अमेरिकी सीनेटर जॉन कैरी
अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष कैरी ने 1:45 बजे मनमोहन सिंह के साथ 20 मिनट की मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हालात पर भी चर्चा की।
कैरी रविवार को दिल्ली पहुंचे और वह सोमवार के बाद इस्लामाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहली आधिकारिक वार्ता से ठीक पहले उनकी इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक 25 फरवरी को दिल्ली में होनी है। भारत सरकार ने संकेत दिए हैं कि पुणे बम विस्फोट के बावजूद यह बातचीत होगी। इस विस्फोट में दो विदेशियों समेत नौ लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications