डिफेंस एक्स्पो : एंटनी ने कहा, चीन को लक्ष्य करके नहीं बढ़ाई जा रही ताकत

भारतीय रक्षा प्रदर्शनी के छठवें संस्करण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा "हमारी नीति आमतौर पर सभी पड़ोसियों से मित्रवत संबंध बनाने की रही है। चीन के साथ भी हम अपने रिश्तों को सुधारने में जुटे हैं। कई क्षेत्रों में संबंधों में सुधार आया भी है, लेकिन कई सालों से लटके पड़े सीमा विवाद अभी नहीं सुलझ सके हैं।"

रक्षा मंत्री ने कहा, "हम किसी देश की एक इंच जमीन नहीं चाहते, लेकिन हमारा नजरिया इस मामले में भी बिल्कुल स्पष्ट है कि हम अपनी हर इंच जमीन की हिफाजत करेंगे। इसलिए हमने अपने सशस्त्र बलों को प्रभावी प्रतिरोध के उद्देश्य से तैनात किया है।"

चीन के इस रक्षा प्रदर्शनी में न शामिल होने पर उन्होंने कहा कि जब पिछली बार उन्हें निमंत्रण दिया गया, तब चीन ने इस पर रुचि नहीं दिखाई। इसलिए इस बार बुलावा नहीं भेजा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+