राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टियों में फेरबदल
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "स्कूलों में छुट्टियों के समय में फेरबदल राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखकर किया गया है। खेलों के दौरान संभावित भारी यातायात की वजह से शीतकालीन छुट्टियों को आठ दिन से बढ़ाकर 17 दिन कर दिया गया है।" शीतकालीन छुट्टियां इस वर्ष एक अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक रहेंगी।
नए कार्यक्रम के मुताबिक गर्मी की छुट्टियों को 61 दिन से घटाकर 49 दिन कर दिया गया है।
इस वर्ष दिल्ली में तीन अक्टूबर से राष्ट्रमंडल खेल शुरू हो रहे हैं जो 14 अक्टूबर तक चलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications