टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री में जनवरी में 93 फीसदी की वृद्धि
कोलकाता, 15 फरवरी (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स समूह ने इस साल जनवरी में दुनिया भर में 85 हजार 714 वाहन बेचकर अपनी वैश्विक बिक्री में 93 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।
कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि इस बिक्री में भारत में वितरित किए गए ब्रांडों के साथ यात्री वाहन और जगुआर व लैंड रोवर भी शामिल हैं।
जनवरी में 115 फीसदी की वृद्धि के साथ कुल 40,334 वाणिज्यिक वाहन बिके। वित्त वर्ष की संचयी बिक्री 32 फीसदी वृद्धि के साथ 322,470 वाहनों की रही।
इस साल जनवरी में कुल 45,380 यात्री वाहन बिके। इसमें 76 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं वित्त वर्ष की संचयी बिक्री 359,010 वाहनों की रही, जिसमें 0.31 फीसदी की गिरावट रही।
टाटा के यात्री वाहनों की बिक्री में वितरित किए गए वाहन भी शामिल हैं। जनवरी में 44 फीसदी की वृद्धि के साथ 29,111 वाहन वितरित किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications