वैज्ञानिकों ने विश्व के नेताओं को भूखमरी के प्रति आगाह किया
वैज्ञानिकों ने नेताओं से अपील की है कि वे विशेषतौर पर खाद्य पदार्थो की आवश्यकताओं को लेकर अलग तरीके से सोचें ।
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेविड बातीस्ती ने कहा, "अगले 50 वर्षो में दक्षिण कैलिफोर्निया और दक्षिण यूरोप से लेकर अफ्रीका तक प्रमुख फसलों की पैदावार में 20 से 30 फीसदी की कमी देखी जा रही है।"
गौरतलब है कि इस अध्ययन की प्रमुख नीना फेडरॉफ हैं जो विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार भी हैं। वैश्विक समस्याओं के बीच वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्ष 2050 तक विश्व की जनसंख्या में 30 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हो जाएगी, जिससे खाद्य पदार्थो को लेकर समस्याएं और भी बढ़ जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications