मलेशिया में भारतीय मूल के मंत्री को हटाने की मांग
कुआलालंपुर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी (पीपीपी) ने प्रधानमंत्री नजीब तुन रजाक से अगले मंत्रीमंडलीय बदलाव में भारतीय मूल के उपमंत्री टी. मुरुजीह को हटाने का आग्रह किया।
पीपीपी प्रमुख एम.कीवेयास ने कहा, "इस मसले पर नजीब के साथ बातचीत उपयोगी रही।"
कीवेयास ने कहा कि कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर नजीब से मंत्रिमंडल में फेरबदल उम्मीद है।
गौरतलब है कि मुरुजीह प्रधानमंत्री कार्यालय में उपमंत्री हैं। सत्तारुढ़ गठबंधन 'बेरिसन नेशनल' में पीपीपी के कोटा से वह एकमात्र मंत्री हैं।
कीवेयास से हारने के बाद उन्हें पिछले साल पार्टी से निकाल दिया गया था।
मुरुजीह ने दावा किया कि उन्हें पार्टी से गैरकानूनी तरीके से बर्खास्त किया गया था। हालांकि पार्टी की एक बैठक में बहुमत का झुकाव कीवेयास की ओर देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications