नेपाली राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे
इस दौरान भारत और नेपाल के अधिकारी कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। नेपाली राष्ट्रपति कुंभ मेले में हिस्सा लेने हरिद्वार भी जाएंगे। यादव दोपहर लगभग 12.30 बजे हवाई अड्डे पहुंचे। विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने उनकी आगवानी की।
विदेश सचिव निरुपमा राव सोमवार शाम यादव से मुलाकात करेंगी। मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यादव के बीच वार्ता होगी।
यादव के सम्मान में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील भोज भी देंगी। दोनों देशों के बीच चार समझौते होने की उम्मीद है, जिसमें रेलवे सेवा का विस्तार, वायु सेवा संबंधी समझौते और भारत-नेपाल सीमा पर पॉलिटेक्नीक और सम्मेलन हॉल का निर्माण शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications