आतंकवादी साजिश रचने वाले आस्ट्रेलियाई जिहादियों को जेल

सिडनी, 15 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में ओसामा बिन लादेन के समर्थक पांच जिहादियों को न्यायालय ने विस्फोटक रसायन इकट्ठा करने और आतंकवाद की साजिश रचने के जुर्म में सोमवार को 17 से 21 साल की सजा सुनाई।

न्यायालय ने कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान सिडनी के इन पांचों जिहादियों ने जाहिर किया कि उन्हें अपने कृत्य पर कोई अफसोस नहीं है। जब उन्हें जा सुनाई जा रही थी तो वे सभी एक-दूसरे को देखकर मुस्करा रहे थे।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, करीब 25 से 44 साल के बीच के इन जिहादियों को 17 से 21 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा नवंबर 2005 में सिडनी से गिरफ्तार हुए चार अन्य व्यक्तियों को भी सजा सुनाई गई।

नवंबर 2005 में गिरफ्तार मेलबर्न के छह व्यक्तियों को भी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण सजा सुनाई गई।

ऑस्ट्रेलिया में ऐसी व्यापक गिरफ्तारियां आतंकवाद कानूनों में सुधार के बाद हुई हैं।

पांचों जिहादियों को तीन हजार से ज्यादा सबूतों और तीन सौ लोगों के बयान के बाद अक्टूबर में दोषी करार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, पांचों ने 16 महीने के दौरान फर्जी नाम पर विस्फोटक रसायन और मोबाइल खरीदे। इनके पास लगातार 17 घंटे तक गोलीबारी करने के लिए पर्याप्त हथियार और विस्फोटक मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+