जितिन मंगलवार को बंध जाएंगे विवाह के बंधन में

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद के सबसे युवा सदस्यों में शुमार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मंगलवार को विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। लखनऊ की रहने वाली पूर्व टेलीविजन पत्रकार नेहा सेठ से उनका विवाह हो रहा है।

केंद्र सरकार में मंत्री रहते विवाह करने वाले जितिन प्रसाद संभवत: देश के पहले शख्स होंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में वह उत्तर प्रदेश के धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक विवाह समारोह पूरी तरह निजी रखा गया है। पार्टी के उत्तर प्रदेश के एक नेता ने कहा, "राहुलजी भी शादी में शिरकत करेंगे।"

जितिन के विवाह के बाद केंद्र सरकार में चार मंत्री बच जाएंगे जिनका की अभी तक विवाह नहीं हुआ है। ये हैं- रेल मंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा, केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री अगाथा संगमा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+