कुवैत की जइन को खरीदने के लिए भारती ने वार्ता शुरू की
कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसके अधिग्रहण में जइन की मोरक्को और सूडान में स्थित संपत्तियां शामिल नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की बड़ी टेलीफोन कंपनी एमटीएन से दो अवसरों पर गठबंधन के प्रयास में विफल होने के बाद भारती का अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने का यह तीसरा प्रयास है।
जइन के 7.18 करोड़ उपभोक्ताओं में अफ्रीका का हिस्सा करीब 60 प्रतिशत है।
भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि जइन और वह 25 मार्च तक अधिग्रहण के संबंध में वार्ता करने के लिए सहमत हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications