पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मरने वालों की संख्या 3 हुई
सागर के पुलिस अधीक्षक वी.के.सूर्यवंशी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार शाम को गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में राजेश गुप्ता नाम के व्यक्ति के मकान में चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि जिस मकान के विस्फोट हुआ,उसकी ऊपरी मंजिल पूरी तरह ढह गई। इस हादसे में मोहन पटेल, रुपल श्रीवास्तव एवं एक अन्य व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि तीन घायल हैं। विस्फोट काफी शक्तिशाली था, इससे मकान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और मलबे ने आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से उसके समीप स्थित प्रदेश के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव के मकान के शीशे भी चटक गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications