उस्मानिया विश्वविद्यालय में हिंसा
पथराव के जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और लाठी चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए, जबकि पुलिस कार्रवाई में कुछ छात्र और मीडियाकर्मी घायल हुए।
रविवार शाम हुई हिंसा में 30 से अधिक छात्र और छह मीडियाकर्मी घायल हुए थे।
विश्वविद्यालय परिसर में तनाव उस समय फैल गया था जब छात्रों ने तेलंगाना के समर्थन में इस्तीफा देने वाले विधायकों के पक्ष में जुलूस निकाला था।
विश्वविद्यालय परिसर में हिंसक घटनाओं के बाद मोआजाम जाही बाजार में भी तनाव फैल गया है। पुलिस ने बशीरबाग इलाके में स्थित निजाम कॉलेज का द्वार भी बंद कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications