पुणे ब्लास्ट के लिए चव्हाण जिम्मेदार: उद्धव

उद्धव ने कहा, "जब राज्य के मुख्यमंत्री को शाहरुख खान को सुरक्षा मुहैया कराने से फुरसत होगी तभी तो वो लोगों को सुरक्षा दे पाएंगे। पिछले सप्ताह भारी संख्या में सुरक्षा बलों को राज्य के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से हटा कर शाहरुख की सुरक्षा में लगा दिए गए।"
पढ़ें- देश के युवा आतंकियों के निशाने पर
उद्धव ने आगे कहा कि यदि सुरक्षाकर्मियों को संवेदनशील क्षेत्रों में ही रहने दिया जाता तो इस आतंकी हमले को रोका जा सकता था। खास बात यह है कि शनिवार को प्रकाशित पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय पृष्ठ पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने यह सवाल भी उठाया था कि चव्हाण मुख्यमंत्री हैं या शाहरुख खान के सुरक्षा गार्ड, जो उन्हें इतनी सुरक्षा प्रदान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications