अब कानपुर, दिल्ली, इंदौर आतंकी निशाने पर

हाल ही में पाकिस्तान से आयीं खबरों के मुताबिक जमात-उद-दावा ने 5 फरवरी को इस्लामाबाद में एक रैली का आयोजन किया था, जिसमें पुणे ब्लास्ट की योजना बनाई गई। यही नहीं इस योजना में कानपुर और दिल्ली भी शामिल हैं। जमात-उद-दावा के उप प्रमुख अब्दुर रहमान मक्की ने रैली में कहा था कि कश्मीर अब ठंडा पड़ चुका है, इसलिए अब दूसरे शहरों को निशाना बनाया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि जमात-उद-दावा ने पुणे विस्फोट को व्यापक स्तर पर करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारत-पाक की प्रस्तावित वार्ता को देखते हुए इसमें जल्दबाजी की गई। उस रैली में मुंबई बम धमाके का मास्टरमाइंड हाफिज सईद भी मौजूद था।












Click it and Unblock the Notifications