यूपी में ड्रग्‍स के साथ शिक्षक गिरफ्तार

Uttar Pradesh map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में सरकारी स्कूल के एक अध्यापक को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 134 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

जिले के खोराबारा क्षेत्र के पथरा प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक सच्चिदानंद उर्फ गुड्डू तिवारी व उसके एक साथी को एसटीएफ ने शनिवार को देवां रोड से गिरफ्तार किया।

134 किलो गांजा बरामद

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, "सूचना के आधार पर शिक्षक गुड्डू तिवारी व उसके साथी शिवभवन को जीप के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर जीप से 134 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गुड्डू तिवारी ने अपनी जीप में मादक पदार्थ रखने के लिए जगह-जगह कैबिनेट बनवा रखे थे।"

प्रकाश ने बताया कि गोरखपुर के बुद्धविहार इलाके में रहने वाला अध्यापक गुड्डू पिछले पांच साल से मादक पदार्थो की तस्करी के धंधे में लिप्त था। नेपाल से मादक पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में भी उनकी तस्करी करता था। उन्होंने कहा कि अभियुक्त से नेपाल स्थित गिरोहों से उसके संबंध के बारे में पूछताछ की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+