संयुक्त कार्य समिति ने तेलंगाना के विधायकों से इस्तीफा देने को कहा
जेएसी की लंबे समय तक चली बैठक के बाद उसके संयोजक एम.कोदांदरम ने संवाददाताओं को बताया कि इस्तीफे देने की प्रक्रिया रविवार को शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि विधायक सुबह जेएसी कार्यालय से विधानसभा पहुंचेंगे और अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देंगे।
बैठक में सत्तारूढ़ कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शामिल थे।
कांग्रेस के छह विधायकों के सोमवार को इस्तीफा देने की घोषणा के तुरंत बाद यह फैसला लिया गया।
कोंदादरम ने यह नहीं बताया कि कितने विधायक इस्तीफा देंगे। इस संबंध में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेएसी बाद में फैसला करेगी कि इस्तीफे से इंकार करने वाले विधायकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications