दिल्ली में सर्द रही सुबह
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्लीवालों के लिए वैलेंनटाइन डे और रविवार की सुबह खिली धूप के बावजूद सर्द रही।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन पहले की बारिश से तापमान में आई गिरावट के चलते ऐसा हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग एक अधिकारी ने कहा कि रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में इस साल का औसत है।
शुक्रवार की बारिश से पहले न्यूनतम तापमान ज्यादातर औसत से अधिक था।
अधिकारी ने बताया कि आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications