नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी शहीद (लीड-1)
राज्य के अपर पुलिस महानिदशेक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने बताया कि पुलिस नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में घायल टेकारी के थाना प्रभारी (पुलिस उप निरीक्षक) मिथिलेश प्रसाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने पुलिस से लूटे गये दो राइफल तथा 43 कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी गई है।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मझियांवा गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के लिए वहां एकत्रित हैं।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में पहुंचकर नक्सलियों की घेराबंदी प्रारंभ की परंतु नक्सलियों को इसकी भनक लग गई और पुलिस पर गोलीबारी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications