पुणे हमले के पीड़ितों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाई गई
चव्हाण ने रविवार को कहा, "मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।"
चव्हाण ने शनिवार रात को मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी।
पुणे हमले के बाद मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
चव्हाण ने कहा, "हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और मुंबई के अन्य स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।"
पूरे महाराष्ट्र में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं।
मुंबई और पुणे के आतंकवाद निरोधक दस्तों की मदद के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के दल मौके पर पहुंच चुके हैं।
पुणे स्थित दक्षिणी सेना कमान के विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई बंदरगाह, बार्क, बीएसई, महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों, महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों, दक्षिणी मुंबई के अति विशिष्ट लोगों के आवासीय इलाकों और समुद्र तटों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
महाराष्ट्र में शिरडी में साई बाबा मंदिर, पंढरपुर मंदिर और ऐतिहासिक, धार्मिक तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications