उड़ीसा: पुलिसकर्मी की पिटाई के बाद तनाव

पारादीप स्थित एक विद्यालय के शिक्षक सत्यप्रिय प्रधान की कथित रूप से पुलिस वाहन से टकराने से मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और उन्होंने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। भीड़ ने पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया था।
पुलिस के वाहन से टकराने से हुई थी मौत
दिवंगत शिक्षक के भाई श्रीनिबास प्रधान ने कहा कि उनके भाई की मौत पुलिस वाहन से टकराने की वजह से हुई थी। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बालकृष्ण साहू ने कहा कि क्षेत्र में तनाव देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications