धर्मशाला में दुष्कर्म मामले में 2 तिब्बती गिरफ्तार
धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार फुलजले ने संवाददाताओं को बताया, "शुक्रवार रात मैकलियोडगंज में दो युवकों ने कथित तौर पर एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। शनिवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें एक की पहचान तेंजिन (23) के रूप में हुई।"
पीड़िता का आरोप है कि तेंजिन उसे नशीला पेय पिलाने के बाद एक गेस्टहाउस ले गया था जहां उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच की गई है और अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications