उड़िया को नजरंदाज करने पर रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन
भुवनेश्वर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के राउरकेला शहर से नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से संबद्ध कार्यक्रम के लिए छपवाए गए निमंत्रण पत्रों में उड़िया को नजरंदाज किए जाने के विरोध में बीजू जनता दल (बीजद)के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राउरकेला स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।
उड़िया, उड़ीसा की राजभाषा है और प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि निमंत्रण पत्रों को बांग्ला, अंग्रेजी और हिंदी में छपवाया गया।
पुलिस के अनुसार, राउरकेला रेलवे स्टेशन पर राउरकेला-भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के झंडे और बैनर लिए इन कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
पुलिस ने अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने वीडियो कनेक्शन काट दिया और रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा वीडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाये जाने में भी बाधा उत्पन्न की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications