सड़क हादसे में बच्ची की मौत, गुस्साए संबंधियों ने जाम लगाया
खुशी नाम की बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी उसे टैंकर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वह पास की झुग्गी में रहती थी और उसके पिता मनोज यादव इलेक्ट्रीशियन हैं।
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
टैंकर के चालक लक्ष्मी कांत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications