आतंकी खतरे के मद्देनजर कानपुर में रेड अलर्ट
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने रविवार अपराह्न स्वयं कानपुर जाकर स्थानीय पुलिस प्रशासन, आतंकवाद निरोधक दस्ते(एटीएस) व विशेष कार्रवाई दस्ते(एसटीएफ) के अधिकारियों के साथ बैठक कर चौकन्ना रहने के निर्देश दिए।
इसके अलावा राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के आगरा, वाराणसी, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा जैसे बड़े शहरों में भी अलर्ट घोषित किया गया है। आतंकियों के निशाने पर रहे अयोध्या, मथुरा और वाराणसी के धार्मिक स्थानोंे पर पुलिस अधिकारियों को विशेष सर्तकता बरतने को कहा गया है।
इससे पहले पुणे विस्फोट के बाद रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से दिल्ली, इंदौर और कानपुर में हाई अलर्ट का आदेश जारी किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications