डकैती और बलात्कार के 10 आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने पत्रकारों से कहा कि हापुड़ के नजदीक एक ईंट के भठ्ठे से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी आरोपी इस साल पांच फरवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न डकैतियों में शामिल रहे हैं।
पिलखुआ पुलिस थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले चंद्रपुर गांव में पांच फरवरी को उन्होंने नकदी, मोबाइल फोन और कीमती आभूषण लूटे थे। इसके बाद सात से नौ फरवरी के बीच 10 गांवों के दर्जनों घरों में डकैतियां डालीं। उन्होंने घर में इस्तेमाल की जाने वाली कीमती सामानों के अलावा पशुओं को भी नहीं छोड़ा।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रफीउदीन, मुलीन, फीर्याद, मुस्लीन, जुल्फिकार, नदीम, मजीद, उस्मान, नानक और रशीद के रूप में की गई है।
मुस्लीन और रशीद वर्ष 2007 में दो होम गार्डो की हत्या और एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में भी आरोपी हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी बरामद किया है। तीन पिस्टल और छह चाकू भी उनके पास से बरामद किए गए। उनके पास बरामद किए सामानों की कीमत का अभी तक पता नहीं चला पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications