वेलेंटाइन डे पर पुणे में सन्नाटा
पुणे के प्रसिद्ध फरगूसन कॉलेज के विद्यार्थी अभिषेक सावंत ने कहा, "लोग मेरे शहर में आते हैं और इस तरह के हादसे को अंजाम देकर चले जाते हैं। ऐसे में कोई वैलेंटाइन डे कैसे मना सकता है? मैं वेलेंटाइन डे मनाने के बिल्कुल मूड में नहीं हूं और वैसे भी यदि आप महसूस करते हैं कि कोई आपके लिए है तो खासतौर से वेलेंटाइन डे पर उस रिश्ते को इजहार करने की कोई आवश्यकता नहीं है।"
सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रुति कादू महसूस करती हैं कि शहर में पसरे अफरातफरी के इस माहौल में प्रेम का इजहार करने की बात सोचना भी मूर्खतापूर्ण होगी।
श्रुति कहती है, "मैं इस बात से सहमत हूं कि वेलेंटाइन डे प्रेम का संदेश फैलाने के लिए है, लेकिन इस तरह की घटना के बाद लोगों के लिए अपने घरों के बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है।"
वेलेंटाइन डे के लिए शहर के कई सारे होटलों में आयोजित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications