पुणे विस्फोट : मुंबई, महाराष्ट्र में सुरक्षा बढ़ी
हमले के बाद पूरे राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं।
शनिवार रात को शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और मुंबई के अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
चव्हाण ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड हेडली ने पिछले वर्ष मुंबई, पुणे और अन्य जगहों पर जिन स्थानों का निरीक्षण किया था, वहां की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुणे पर अक्टूबर 2009 में एक संभावित आतंकवादी हमले के बारे में केंद्र से मिली चेतावनी के संदर्भ में चव्हाण ने कहा कि राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में पूरा समन्वय है।
चव्हाण ने हमले में शामिल आतंकवादी संगठन के नाम पर टिप्पणी करने से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications