पिछले 14 महीनों में पहला बड़ा आतंकवादी हमला : चिदंबरम
चिदंबरम ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा, "पिछले 14 महीनों में यह पहला बड़ा आतंकवादी हमला है। मैं लोगों से संयम रखने की अपील करता हूं। मैं मीडिया से भी अटकलें नहीं लगाने और आधिकारिक बयानों पर भरोसा करने का आग्रह करता हूं। मेरा वादा है कि इसे हर चार या छह घंटे पर जारी किया जाएगा।"
रविवार को पुणे का दौरा करने जा रहे चिदंबरम ने कहा, "फोरेंसिक साक्ष्यों को जुटाने और निष्कर्ष निकालने के लिए हमें कुछ समय दें।"
पुणे में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications