सागर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 1 की मौत, 5 घायल
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को गढाकोटा थाना क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने से एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि पांच बुरी तरह झुलस गए हैं। मरने वाले बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस एवं आम नागरिक राहत एवं बचाव का कार्य में लगे हुए हैं।
बताया गया है कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होते ही मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया और मलबा में बदल गया। मलबा को हटाने का क्रम जारी है और मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications