पाकिस्तान में मिसाइल हमले में 4 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक खुफिया अधिकारी के हवाले से बताया कि माना जा रहा है कि दो मिसाइल हमलों से ही उत्तरी वजीरिस्तान के प्रमुख शहर मीर अली के नजदीक एक मकान ध्वस्त हो गया।
नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, "हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम तीन अन्य घायल हो गए हैं।"
यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिसाइल के निशाने पर कौन था। मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
उत्तरी वजीरिस्तान अल कायदा और तालिबान का गढ़ है जो पश्चिमी सेना पर घातक हमला करते रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के खोस्त सूबे में 31 दिसम्बर को हुए आत्मघाती हमले की वजह से अमेरिका ने पाकिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं। इस हमले में अमेरिका के केंद्रीय खुफिया एजेंसी के सात सदस्य मारे गए थे।
पाकिस्तान ने सार्वजनिक तौर पर हमलों का विरोध करते हुए कहा है कि यह देश की संप्रभुता का उल्लंघन है परन्तु इस मसले पर विश्लेषकों का मानना है कि दोनों देशों के बीच कुछ गुप्त करार हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications