दुर्ग में तब्दील हुआ ओशो आश्रम
इस विशाल आश्रम के मुख्य द्वार पर पुलिस के कमांडो तैनात किए गए हैं। यह आश्रम विदेशी नागरिकों में बहुत लोकप्रिय है। इसकी स्थापना 1974 में आचार्य रजनीश ने की थी। इस आश्रम में प्रति वर्ष बड़ी संख्या में विदेशी आते हैं। उनमें से ज्यादातर पश्चिमी देशों से होते हैं।
पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली ने 2007-08 में ओशो आश्रम का दौरा किया था। हेडली इस समय शिकागो की जेल में कैद है।
जिस जर्मन बेकरी के बाहर शनिवार की शाम हमला हुआ था, वह ओशो आश्रम के करीब है। ओशो आश्रम पर हमले की आशंका के कारण पुलिस ने आश्रम परिसर में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications