भूस्खलन में 5 नेपाली श्रमिकों सहित 6 की मौत (लीड-1)

किन्नौर के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह पठानिया ने आईएएनएस को बताया कि मरने वालों में एक 17 वर्षीय किशोरी शामिल है। यह हादसा वांगटू के समीप काकस्थल में हुआ।

उन्होंने बताया कि जेपी कराचम हाइड्रोपावर के ठेकेदार द्वारा सतलुज नदी के किनारे बनाए गए अस्थाई आवासों में लगभग 45 लोग रह रहे थे जिनमें अधिकतर मजदूर थे।

उन्होंने कहा, "पहाड़ों से पत्थरों के गिरने के दौरान 20 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मरने वालों में पांच लोग नेपाल के रहने वाले हैं।"

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट संजय शर्मा ने कहा कि इलाज के बाद 11 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि चार लोगों को रामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकार ने इस हादसे में मरने वालों को 10,000 हजार रुपये और घायलों को 5,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+