अमेरिका, ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को सजग रहने को कहा
अमेरिकी दूतावास की ओर से रविवार को भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी एक संदेश में कहा गया है, "अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि भारत में लगातार हमलों की संभावना के मद्देनजर वे सतर्क रहें।"
संदेश में कहा गया है कि शनिवार को जर्मन बेकरी के बाहर हुआ हमला इस बात की चेतावनी थी कि आतंकी और उनसे सहानुभूति रखने वाले लोग उन स्थलों पर हमला करने में सक्षम हैं, जहां अमेरिकी या पश्चिमी नागरिक होते हैं।
ब्रिटिश विदेश विभाग ने भी पुणे विस्फोट के कुछ ही घंटे के अंदर अपने यात्रा निर्देश में अपने नागरिकों को चौकस रहने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications