दलाई लामा ने तिब्बती जनता की तकलीफों पर चिंता जताई
यहां मैक्लीआडगंज के तुगलगखांग मंदिर में तिब्बती नव वर्ष 'लोसार' के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा की अध्यक्षता करते हुए दलाई लामा ने तिब्बती लोगों को बधाई दी। तिब्बती कैलेंडर के अनुसार लोसार वर्ष का पहला दिन होता है और इसे पारंपरिक रूप से व्यापक पैमाने पर मनाया जाता है।
दलाई लामा ने अपने संबोधन में कहा, "तिब्बत में वर्षो से बड़ी समस्याओं का सामना करने के बावजूद तिब्बत में वहां के निवासियों का बने रहना उनके अथाह साहस और हालात के प्रति उनकी समझदारी को जाहिर करता है।"
दलाई लामा ने कहा है, "तिब्बत के लोग इस वर्ष को तिब्बती लोगों की मुश्किलों की स्मृति में मना रहे हैं। मुक्त दुनिया में रह रहे तिब्बतियों को भी तिब्बत के नाजुक हालात को नहीं भूलाना चाहिए। निर्वासित तिब्बतियों को भी तिब्बत में रह रहे अपने स्वजनों की तरह समझदारी और साहस बनाए रखना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications