गुजरात में विस्फोटक बरामद, 3 गिरफ्तार (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि वलसाड जिले में वापी पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने महाराष्ट्र सीमा के करीब शनिवार रात एक ऑटोरिक्शा से 200 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 600 डेटोनेटर और 200 जिलेटिन छड़ें बरामद कीं। यह ऑटोरिक्शा दादर और नगर हवेली की तरफ जा रहा था।
ऑटोरिक्शा के साथ कार में चल रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
दक्षिण गुजरात के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस. के. सिंह ने रविवार कहा कि विस्फोटकों का संबंध किसी आतंकी गतिविधि से नहीं है।
बरामद विस्फोटकों की खरीददारी लाइसेंस प्राप्त व्यापारी से की गई थी लेकिन खनन के उद्देश्य से इसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों में एक खदान मालिक भी शामिल है।
इन विस्फोटकों को वापी के रास्ते सिल्वासा भेजा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications