विजय चौधरी बने बिहार प्रदेश जद (यू) के अध्यक्ष
शरद यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विजय चौधरी को बिहार प्रदेश जद (यू) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विजय चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम तय करने से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने फिर दोहराया कि ललन सिंह अगर अध्यक्ष पद पर बने रहते तो सोने पर सुहागा रहता परंतु उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि ललन सिंह ने दो फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर पार्टी में लोकतंत्र नहीं होने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ज्ञात हो कि ललन सिंह मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सांसद भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications