पाकिस्तान विस्फोट में 3 मरे (लीड-2)
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि रविवार को सिध सूबे के दादू जिले में विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोग मारे गए। यह इलाका कराची से 225 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पुलिस के अनुसार विस्फोट दादू जिले के सेंट्रल चौक इलाके में एक रिक्शे में हुआ। विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा।
घायलों को दादू जिले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच पुलिस ने विस्फोट स्थल से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसे पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications