ओबामा और दलाई लामा की मुलाकात में होगी तिब्बत पर चर्चा
तिब्बत की निर्वासित सरकार की वेबसाइट के अनुसार, अमेरिका के एक अधिकार समूह ने आशा व्यक्त की है कि इस मुलाकात से रिश्तों को प्रगाढ़ करने का मौका मिलेगा। साथ ही तिब्बत मुद्दे के समाधान पर अमेरिका के साथ चर्चा भी होगी।
समूह के उपाध्यक्ष मैरी बेथ मार्की ने कहा कि इस बैठक से दलाई लामा की मान्यता अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले नेता की बनेगी। साथ ही तिब्बतियों के हित के लिए उनके द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई को अमेरिका का समर्थन भी मिल सकेगा।
नोबल पुरस्कार विजेता दलाई लामा 18 फरवरी को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलेंगे। चीन ने हालांकि इस मुलाकात को लेकर विरोध दर्ज कराया है।
दलाई लामा की 10 दिवसीय अमेरिका यात्रा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। इस दौरे में वह वाशिंगटन, लॉस एंजेलिस और फ्लोरिडा जाएंगे।
ओबामा के राष्ट्रपति बनने से पहले दलाई लामा उनसे मिल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications