अस्पताल ने पुणे के निवासियों को धन्यवाद दिया
इनलैक्स बुधरानी अस्पताल ने घायलों के सहयोग के लिए आगे आने हेतु लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही कठिन समय में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस को भी अस्पताल ने धन्यवाद दिया है।
यह अस्पताल जर्मन बेकरी से मुश्किल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
अस्पताल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि घटना के 10 मिनट के अंदर बुरी तरह जले और घायल लोग पहुंचने लगे।
इसके साथ ही अस्पताल ने अपने सभी वरिष्ठ शल्यचिकित्सकों को सूचित कर दिया। सभी तत्काल अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में रह रहे नर्सिग विभाग के विद्यार्थी और नर्स भी आपात चिकित्सा विभाग और जनरल वार्ड में पहुंच गए।
बयान में कहा गया है कि दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि तीसरा व्यक्ति भर्ती के तत्काल बाद दम तोड़ दिया।
अस्पताल ने खेद प्रकट किया है कि सर्वोत्तम प्रयास के बावजूद बुरी तरह घायल तीन लोगों के निचले अंगों को नहीं बचाया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications