कैरीबियाई सागर में बस पलटी, 11 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना गत शुक्रवार शाम को इस द्वीप को सेंटो डोमिगो से जोड़ने वाले लास अमेरिका के एक्सप्रेसवे पर एक बस के मुड़ने के दौरान हुई। बस में 29 लोग सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में बस के चालक सहित एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। दुर्घटना में 15 लोग घायल भी हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि एक दूसरे वाहन को ओवरटेकिंग करते हुए बस चालक नियंत्रण खो बैठा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications