बेटे को चपरासी बनाकर बैंक अधिकारी ने गंवाई नौकरी (लीड-1)
गुजरात राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड (जीएससीएआरडीबी) के उपाध्यक्ष मणिलाल चौधरी ने चार साल पहले स्नातक उपाधि प्राप्त अपने बेटे यशवंत चौधरी को विजयपुर शाखा में चपरासी के पद पर नियुक्त कर दिया। जब यह मामला राज्य सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के संज्ञान में आया तो उन्होंने मणिलाल को पद छोड़ने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि एक चपरासी के लिए आवश्यक योग्यता इंटरमीडिएट पास है। यशवंत ने कक्षा 12 वीं की योग्यता का प्रमाण पत्र दिखाकर नौकरी हासिल की थी।
बैंक के प्रबंध निदेशक एच.पी.गनत्रा ने इस बात की पुष्टि की कि मणिलाल ने 10 फरवरी को अपना पद छोड़ दिया।
यह मामला कुछ महीने पहले की गई शिकायत के बाद प्रकाश में आया। मणिलाल के पुत्र को भी नौकरी से हटा दिया गया है।
बैंक के नियमों के मुताबिक स्नातक छात्रों को बैंक में चपरासी के पद पर नियुक्ति नहीं की जा सकती क्योंकि बाद में वह क्लर्क के रूप में नियुक्ति की मांग कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications