पुणे विस्फोट में मरने वालों में 2 विदेशी : पुलिस
शहर के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में रविवार को बताया कि विस्फोट में ओशो आश्रम से संबद्ध 37 वर्षीया इतालवी महिला नाडिया मैटरिनिया तथा सिंबयोसिस कॉलेज में पढ़ने वाला 26 वर्षीय ईरानी छात्र सैयद अब्दुल खली शामिल है।
उन्होंने बताया कि विस्फोट में 60 लोग घायल हुए थे जिनमें से 41 अब तक अस्पताल में हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट नीले और लाल रंग के पिट्ठ बैग में रखे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications