आतंकवादी हमलों में 2005 से अब तक 780 लोगों की मौत

हाल के वर्षो में हुए बड़े हमलों का विवरण :

नई दिल्ली में 29 अक्टूबर 2005 को हुए तीन बम विस्फोटों में 66 लोगों की जान गई थी।

वाराणसी में सात मार्च 2006 को हुए तीन बम विस्फोटों में 15 लोगों की मौत हुई थी।

मुंबई में 11 जुलाई 2006 को सात लोकल ट्रेनों में हुए बम विस्फोट में 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में आठ सितम्बर 2006 को हुए बम विस्फोट में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई थी।

भारत और पाकितान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में 19 फरवरी 2007 को हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 66 लोगों की जान गई थी।

हैदराबाद में 18 मई 2007 को मक्का मस्जिद में हुए बम विस्फोट से नमाज अदा कर रहे 11 लोगों की मौत हो गई थी।

हैदराबाद में 25 अगस्त 2007 को एक मनोरंजन पार्क और भोजनालय में रॉकेट विस्फोट किया गया जिसमें 40 लोगों की मौत हुई थी।

जयपुर में 13 मई 2008 को सात बम विस्फोटों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

बेंगलुरू में 25 जुलाई 2008 को बम विस्फोट में एक महिला का मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। इस बम की तीव्रता कम थी।

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को 16 छोटे बमों के फटने से 45 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा घायल हुए थे।

दिल्ली में 13 अक्टूबर 2008 को हुए पांच बम विस्फोटों में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

असम के प्रमुख शहर गुवाहाटी में 30 अक्टूबर 2008 को हुए 11 बम विस्फोटों में करीब 70 की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

मुंबई हमले में 26-29 नवम्बर 2008 के दौरान 166 लोगों की मौत हो गई थी और 244 घायल हो गए थे।

पुणे में 13 फरवरी 2010 को हुए बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 57 लोग घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+