कोयम्बटूर दौरा अधूरा छोड़ महाराष्ट्र लौटे शंकरनारायणन
इस विस्फोट में नौ लोग मारे गए और 57 घायल हो गए।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शंकरनारायणन के लौटने के कुछ ही देर बाद राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) चंद्र अयंगार ने राजभवन आकर उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी।
राज्यपाल ने विस्फोट पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का आज ही उनसे मुलाकात का कार्यक्रम है।
राज्यपाल दो दिन के दौरे पर शनिवार को कोयम्बटूर गए थे लेकिन पुणे विस्फोट के मद्देनजर वह दौरा अधूरा छोड़ लौट आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications