स्पेन में ईटीए गुट का आतंकवादी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईबाई बेयोबाइड अर्जा नाम के आतंकवादी को शनिवार को बास्क क्षेत्र में स्थित सुरक्षा चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि ईटीए गुट की स्थापना वर्ष 1968 में स्पेन और फ्रांस के कुछ हिस्सों को मिलाकर बास्का नाम से देश बनाने के लिए की गई थी। यह आतंकवादी गुट सरकारों के खिलाफ लड़ता रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि बेयोबाइड ने बिलबाओ में स्थित सार्वजनिक प्रसारण केंद्र 'ईआईटीबी' के मुख्यालय में 31 दिसम्बर 2008 को बम रखने में मदद की थी। इस बम विस्फोट इमारत ध्वस्त हो गई थी हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था। इमारत में अन्य मीडिया संस्थानों के भी कार्यालय थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications