रंजीत बजाज के खिलाफ हरियाणा पुलिस जारी करेगी रेड कार्नर नोटिस
रंजीत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम मुंबई और दिल्ली भेजी गई थी लेकिन वह खाली हाथ वापस लौट आई।
पंचकूला जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने रविवार को बताया, "हमने रंजीत के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों से इजाजत मांगी है। उसके बाद रंजीत को विदेश भागने से रोकने के लिए सभी हवाईअड्डो को सूचित किया जाएगा।"
रंजीत पर 29 जनवरी को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से वह फोन के माध्यम से ही अपने परिजनों, दोस्तों और मीडिया से बात कर रहा है। पुलिस उसे खोजने में नाकाम साबित हो रही है।
गौरतलब है कि रंजीत अवकाश प्राप्त नौकरशाह दंपति बी.आर.बजाज और रूपन देओल बजाज का बेटा है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एम.एम.एस. बेदी के पुत्र गुरमोहन सिंह बेदी ने रंजीत बजाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications