पुणे विस्फोट के बाद दिल्ली, इंदौर, कानपुर में हाई अलर्ट

पुणे की जर्मन बेकरी में हुए विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे और 57 घायल हो गए थे।

केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने राजधानी में एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा की और उसके बाद वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करने उनके निवास सात, रेसकोर्स रोड चले गए।

एक अधिकारी ने बताया कि आपात बैठक के बाद अलर्ट का आदेश जारी कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस बात की पुख्ता जानकारी है कि दिल्ली, इंदौर या कानपुर आतंकवादियों के निशाने पर हैं।

अधिकारी ने बताया कि संबद्ध राज्यों की सरकारों को महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है।

गुप्तचर ब्यूरो, अनुसंधान एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (रॉ), राष्ट्रीय जांच एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो तथा गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक का ब्योरा तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका।

चिदंबरम ने बाद में प्रधानमंत्री के साथ 20 मिनट तक बैठक की और उन्हें पुणे विस्फोट के बाद उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं ने जांच में हुई प्रगति पर चर्चा की।

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री को विश्वास है कि विस्फोट की गुत्थी जल्द सुलझ जाएगी।

चिदंबरम ने रविवार सुबह विस्फोट स्थल का दौरा किया था। उन्होंने किसी किस्म की खुफिया नाकामी से इंकार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+